अगर ईश्वर से प्रेम है
तो संकोच कैसा
ईश्वर के प्रति गहरी भक्ति है
तो डर कैसा
हमारा देखो कितना अच्छा है और तुम्हारा ऐसे हमारे पास देखो इतना सब है और तुम्हारे पास कैसे गरीब के घर आए अमीर कहते है ऐसे कैसे
कोई कम कोई ज्यादा पाता है
महान वो है जो त्याग देता है
लोग तुम पर हँसेंगे
तुम्हें पागल कहेंगे
किसी को मत बताना
तुम तकलीफ़ में हो
तुम्हरा मज़ाक उड़ाएंगे
हाँ मुझे बहुत गुरूर है
अपने आप पर
लेकिन मेरा ये ग़ुरूर भी
बहुत अच्छा है
Ebook:
सामने देखकर सीधा चल नहीं सकते
लोगों को दूसरों के घर में
झांककर देखने की आदत होती है
अच्छे लोग किसी का बुरा भी
सोच नहीं सकते
बुरे लोग चाहकर भी किसी का
अच्छा नहीं कर सकते
मुझको गम हे उनसे दूर जाने का
गम है किसी और के हो जाने का
उनकी बात मानकर किसी और का बन गया
और वादा किया खुश रहने का
उनके बिना हम हमारे बिना वो जिएंगे
और वादा किया
एक दूसरे को किसी और में देखने का
सुनने वाले तक पहुँच सकें
आवाज़ उतनी ही ज़रूरी है
ऊंची आवाज़ से लोगों को
तकलीफ़ होती है
अपनों की सूरत उतरते देखा है
बहुत गहरे थे रिश्ते
पल भर में बदलते देखा है
पहले हां में हां मिलाने वाले
फिर बातों से मुकरते देखा है
ना हमे जलन है किसी की
खुशियों से ना कोई दिक्कत
अगर होता है दुश्मन का भला
तो भगवान उसे भी खुश रखना
हालचाल पूछो
पूछो कि क्या चल रहा है
लेकिन ये मत कहना
कि क्या करना है
अरे! मुझे लगा मेरे साथ अच्छा क्यों हो रहा
है
लेकिन ये तो बूरा होने से पहले की शुरुआत
थी
ग़म है
तक़लीफ़ में हूँ
भूल जाओ
ज़ख्मी हूँ
खुश रहूँ मै भी
ऐसा लगाता है
सबकुछ जलाकर राख कर दूँ
लेकिन दिल
औक़ात पर उतर आता है
तो बताइए हम अपके कितने करीब है जैसे कि हम अपके और आप हमारे नसीब है
1.सुंदर विचार | प्रेरणादायक [ Inspirational | Great thinking ] -
sundar vichar
काफ़ी है कि जिंदा है
दो वक्त की रोटी और जिंदगी में सुकून है
***
इंसान को अपने आप के प्रति ईमानदार होना चाहिए
किसी को दिखाने के लिए नहीं
अपने आप के लिए अच्छा होना चाहिए
***
संयम और इंतज़ार मनुष्य का सबसे बड़ा साहस है
***
पहले खुद देखो, ख़ुद सुनो, समझो और फ़िर किसी के लिए कुछ कहो
***
जो इंसान खुद खुश नहीं रह सकता
वो किसी को भी खुश नहीं रख सकता
***
सबको समझो और ख़ामोश रहो
***
जीओ और जीने दो ! आज़ाद रहो और आज़ाद रहने दो !
***
झूठ अगर अच्छाई के लिए बोला जाए
तो सच से हज़ार गुणा अच्छा है
और दुसरा झूठ वो जिसे बोलकर हम
खुद को और किसी और को धोखा देते है
***
जो पहले मिला वो सोना बाकी सब पत्थर
***
इंसान अपनी शक्ल से खूबसूरत हो की ना हो
बातों से मीठा होना चहिए
शब्दों में सच्चाई और शुद्धता होनी चाहिए
***
दूसरों की खुशी से खुशी होनी चाहिए
जलन नहीं
नफ़रत बुराइयों से होनी चाहिए
औरों के काबिलियत से नहीं
***
इंसान अपनी कीमत खुद ही
कम कर देता है
हर बार हर जगह ज्यादा बोलकर
***
एहसानमंद बनो पर एहसान मत करो
फ़रामोश बनो पर भगवान मत बनो
***
सलाह उसी को दो
जिसे आपकी अहमियत हो
किसी को उतनी ही दो
जिसे जितनी जरूरत हो
***
जीवन एक अवसर है
सिर्फ सुखी रहो
कोई प्रतियोगिता नहीं
सिर्फ अपने आप को देखो
***
मिले गम तो सब को होता है
ना किसी का कम ना किसी का
ज्यादा होता है
ना लो तो कुछ भी नहीं
लो तो बहुत ज्यादा होता है
***
आगे बढ़ो स्वीकार करो
बदलाव निश्चित है निश्चिंत रहो
***
दुनिया का सबसे मीठा
और सबसे ज़हरीला फल
एक गलतफेहमी है
***
सपने इतने बड़े होने चाहिए कि उसे
पुरा करने के लिए,
वक्त कम और जिंदगी छोटी लगे।
***
मन का परिवर्तन ही
जिंदगी का पहला दिन
और जिंदगी की पहली शुरुआत
***
जहाँ अपनापन हो वहाँ जाओ
यहाँ हाल पूछने से पहले जाने का जिक्र करते है
आपका साथ जिसके लिए सुकून हो उसे मिलो
यहाँ मिलने से पहले जाने का इंतजार करते है
***
अगर किसी बुराई का नाश कर नहीं सकते,
तो अच्छाई की एक नई शुरुआत करो
***
आप कोशिश करो,
संयोग से भगवान किसी ना किसी को भेज ही देते है,
आपकी सहायता के लिए!
***
ज्यादा नही तो कम पापी हर इंसान है
जो हुआ शरमिंदा वो ही सच्चा है
***
बहस करने से ज्यादा अच्छा
किसी से दूर भी जाओ तो मीठा बोलकर
***
एक सुखी इंसान को दूसरे दुखी इंसान की
कदर नहीं होती
***
आप किसी की तरह नहीं
आप सबसे अलग हो
आप अपनी तुलना किसी से मत करो
***
जब तक जीना है सुख चैन से जिओ
कल मर जाना है
***
प्रशंसा, इनाम और नाम तो व्यापार में होते है
किसी मदद के बदले इसे चाहना
अच्छी बात नहीं होती
***
कुछ मसलों का हल ख़ामोशी होती है।
क्योंकि आप जितना ज्यादा बोलोगे
उतना फँसते जाओगे
***
जहाँ शक है वहाँ समझ नही
जहाँ समझ नहीं वहाँ प्रेम नहीं
***
जब मुझे कोई दुख देता है
तो दुख नही मेरे ही
गलतियों की सजा देता है
और मैं किसी को दोष नहीं
अपनी गलतियां सुधारता हूं
***
सच्चाई इंसान के शब्दों को कम कर देती है
***
कुछ भुला दिया जाएगा
कुछ छीन लिया जाएगा
इंसान भी मिट्टी का
एक दीन मिट्टी में मिल जाएगा
***
शब्द और नज़र एक जैसे होते है
ठीक से ना समझो और ना देखो तो
ग़लतफ़हमी हो जाती है
***
खुद ही करो खुद ही भरो
मज़ाक बनना है खुद ही गलती करो
खुद ही खुद को चोट दो खुद ही भरो
शिकायत करनी है किसी से तो खुद से करो
ख़ुद ही कमज़ोर बनो खुद ही डूब मरो
***
जो इंसान आपको एक बार धोखा दे सकता है
वह दूसरी बार भी धोका देता है …
***
मजाक सिर्फ उस इंसान के साथ करना चाहिए
जो इंसान उस मजाक को सहता है...
जो मजाक दूसरों के साथ भी करता है।
***
वक्त खराब चल रहा हो तो खामोश रहो
हारने वाले को ताने भी सुनने पड़ते है
***
आप जो पाने की कोशिश करते हो
वो आपके कर्म है
आपको जो मिलेगा वो आपका नसीब है
***
हो सके तो उसी से जाकर पूछ लो
जिससे गलती हुई हो
यूं किसी का नाम बदनाम करना
अच्छी बात नहीं होती
***
किसी को कुछ भी ज्यादा सोचो मत
तबीयत खराब हो जाती है
**”
जो जायज़ ना हो वो रिश्ता भी तोड़ दो
जहाँ सम्मान ना मिले वो जगह ही छोड़ दो
***
जो असानी से मिलता है
उसे मुश्किल घड़ी में मत खोना
और जो मुश्किल से मिलता है
उसे आसानी से मत खोना
***
परिहास एक सीमा तक ठीक
एक गलत प्रयास
एक बड़े संकट की ओर ले जाता है।
***
शरीर स्वस्थ है तो सबकुछ है
बिना स्वास्थ के आप लाचार बन जाते हो
***
अपने राज़ किसी से नहीं कहते
किसी से भी नहीं
***
ज़रूरी है कि आपकी पीठ कौन थपथपाता है
आपके कंधे पर हाथ किसका है
आपसे हाथ कौन मिलाता
आपके साथ कौन चलता है
***
गलतियां हम सबसे भी होती है
मान लेनी चाहिए…
***
बात ना करने से प्यार कम नहीं होता
ज्यादा बात करने से प्यार नहीं बढ़ता
***
अपने माता-पिता और उम्र में ज्यादा,
बड़े परिजन की बातों को नहीं टालते
***
इंसान के अच्छे गुण इंसान की सुंदरता को बढ़ाते है
***
आपने समय व्यर्थ नहीं गवाया
सब कुछ ठीक है
आप अब भी कुछ ना कुछ सीख रहे
जो कल काम आएगा
***
किसी की बुराई करके हम
अपने लिए एक शत्रु को तैयार करते है
और अपने प्रति किसी के मन में घृणा
***
खुश रहना हर कोई चाहता है
लेकिन कोई खुद खुश रहना चाहता है
और किसी की खुशी
किसी और को खुश रखने में होती है
***
जो मनुष्य सम्मान के पात्र हो
उस मनुष्य में औरों से
प्राप्त होनेवाले सम्मान की
अभिलाषा नहीं रहती
***
जो दिखाई दे वो खूबसूरती नहीं
खूबसूरती हमारी नजरों में होती है
***
किसी के दिल में बसने के लिए बहुत समय लगता है पर उतरने के लिए एक पल काफी है
***
नहीं हो सोकता आपका काम
जब आप वो किसी और के भरोसे छोड़ देते हो
***
अगर आप पर कोई मुसीबत आने वाली है
तो ये सोचकर चलो की आपके मदद के लिए
कोई नहीं है आने वाला
***
कोई भी कुछ भी आपको कमजोर नही बना सकता
क्योंकि लड़ने का हौसला और आत्मशक्ति आपके भीतर है
**”
पुण्य कोई कमाने वाली चीज नहीं
पुण्य तो बिना स्वार्थ किसी की मदत करना है
***
बात अच्छी नहीं कि आप दुखी हो
बात बहुत बुरी है
जब आप किसी को दुख देते हो
***
जो जेब में से आखिरी नोट भी निकाल कर दे
वो इंसान गरीब नहीं होता
***
शब्द जब तक दिल के अंदर है सुरक्षित है
अगर बाहर निकले तो बता नही सकते
कहाँ तक जाएंगे
***
इंसान दुश्मन होता है खुद का,
और गुस्सा उसका सबसे बडा दुश्मन।
***
मजाक किया करो अच्छी बात होती हैं
लेकिन किसी के कमजोरियों का नहीं
***
जिनके घर का पानी भी पिया हो
उनके साथ धोखा नहीं करते
***
स्वाभिमान ही सबकुछ है
वहाँ कुछ भी जरुरी नहीं जहाँ स्वाभिमान नहीं
***
भगवान की भक्ति हो या माता पिता की सेवा दोनों में अंतर नहीं
***
हर किसी को अपना दुःख मत बताना,
दुख का भागीदार कोई नहीं
***
जिंदगी में वो गलती कभी भी मत करना
जिससे आपके परिवार को तकलीफ हो
***
इंसान खुबसूरत नहीं तो क्या हुआ,
अंदर से भी और बाहर से भी वो
साफ सुथरा होना चाहिए,
***
सुनाने वाले से ज्यादा सुनने वाला बड़ा होता है..!
***
कभी भी किसी के साथ ऐसे पेश मत आओ
की उसे आप पर यकीन ही ना रहे
***
दिल बड़ा लगता है,
किसी को माफ करने के लिए भी,
और किसी से माफी माँगने के लिए भी।
***
खुद को किसी से कम मत समझो
हौसला मिलता है
सबसे ज्यादा भी मत समझो
उसमें घमंड होता है
***
जब छोटे बड़े होने की गलतफहमी में ही
तो बड़ी को भी उनके साथ छोटा नहीं बनना चाहिए
***
दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नहीं
जिसे अपनी हर एक गलती का एहसास हो
***
एक छोटी सी मदद भी बहुत बड़ी बात होती है
उनके लिए जिनका वक्त बुरा हो
***
पैसों की क़ीमत समझो
खर्च करने से पहले कमाकर देखो
जब ना हो तुम्हारे पास
तो किसी से माँग कर देखो
***
फ़ैसला सही होना चहिए
लेकिन गलत तरीके से नहीं
***
जिंदगी के सफ़र में आपको
कुछ लुटेरे मिलेंगे और कुछ लुटाने वाले
***
हम जीना किताबों से ज्यादा
अपनी गलतियों से सीखते है
***
डर का सामना करना ही डर को खत्म करना है।
**”
गम आपके खुशी आपकी
किसी को आपसे क्या
जिंदगी आपकी
***
वक्त हो धन हो की प्रेम
जो जिस चीज की कद्र नहीं करता
वो एक दिन उसी के लिए तरसता है
***
जो परिंदे आसमान में उडने की ख्वाहिश रखते है ,
वो जमीन के बारे में नहीं सोचते।
***
जो खोया है उसे मत सोचो
शुरुआत वहीं से करो
जहां से चलना शुरू किया था
***
शाम से रात दूर नहीं होती
रात से सहर दूर नहीं होती
रात कितनी भी घनी हो
सहर से सुबह दूर नहीं होती
***
हर किसी को कुछ न कुछ परेशानी होती है,
पर कोई दिखा कर रोता है.
कोई छुपा कर मुस्कुराता है।
***
ज़रूरी नहीं है कि जिस पर
हमें विश्वास हो
उसको भी हम पर विश्वास हो
और ना हम करवा सकते है कभी
***
सजा मत भूलो कल मत भूलो
थोड़ा जी लो थोड़ा मर लो
***
कुछ दिन इंसान के ख़ामोशी के होते हैं,
किसी की ख़ामोशी को मज़बूरी मत समझना
***
जवाब देना सबको आता है,
किसी की मज़बूरी को कमजोरी मत समझना
कमजोरी ताकत बन जाती है,
ताकत कमजोरी बन जाती है
किसी की मजबूरी को कोसो मत,
किसी की गरीबी को लाचारी मत समझना !
***
जुल्म करने वाला कायर
सहने वाला भी कायर और
देखने वाला भी कायर
***
शब्द जब तक दिल के अंदर है
सुरक्षित है
अगर बाहर निकले तो बता नही सकते
कहाँ तक जाएंगे
***
हर सुबह एक मौका है ज़िंदगी जीने का
***
गलत दोस्ती, गलत रिश्ते,
और गलत लोगों से आप को
सिर्फ़ अपमान और
नुकसान ही मिल सकता है।
***
तन और मन की पवित्रता ही
परमानंद है !
पाप करने वाला मनुष्य
जीवित होते हुए भी मृत के समान है !
***
विश्वास अगर एक बार टूट जाए
तो कभी भी नहीं जुड़ता
***
जिंदगी जीना मुश्किल नहीं
लेकिन समझना बहुत मुश्किल
***
घृणा, ईर्ष्या, लोभ और
आस के साथ इंसान
कभी भी खुश नहीं रह सकता
***
जिसे सोचने के लिए और
भावनाओं के लिए
आज़ादी ना मिले वो भी
एक कैदी है स्वतंत्र नहीं
***
शिष्टाचार, अनुशासन की कमी होना
अपने कर्म से पीछे हटना
किसी अन्य मनुष्य को हानि पहुंचाता है
***
सब अलग-अलग है
सब कलाकार है
कोई किसी से कम नहीं
कोई न कोई खास बात सब में है
***
पानी तब पियो जब बहुत प्यास लगे
खाना तब खाओ जब बहुत भूख लगे
अच्छी सेहत का राज़
नींद तब लो जब बहुत नींद आए
***
बडा इंसान वो होता
जिसको सब इज्जत देते है
सबसे बडा इंसान वो होता है
जो सब को इज्जत देता हो
***
सबसे प्रेम करो
सब पर दया करो
झुक जाए अगर दुश्मन
तो उसे भी माफ़ करो
***
फिर से एक बार प्रयास ही जीवन में
कठिनाइयों का समाधान है
***
जीवन में कमाया हुआ सबसे बड़ा धन
संकट के समय में साथ रहने वाला मित्र है
***
व्यक्ति का व्यक्तित्व शक्ल और नज़र से
पता चलता है
शब्द, शब्दों के सुर और सुर में छिपी
भावना से पता चलता है
***
इंसान के अच्छे दिन बताते है कि
कितने अपने है
बुरे दिन बताते है कि कौन अपना है
***
दोनों में से कोई एक चुनो और जान लुटा दो
***
देख लो छू लो और महसूस करो यह सत्य है
***
नज़र और निय्यत साफ़ होनी चाहिए
इंसान को दूसरों की बुराई और खुद की तारीफ़
नही करनी चाहिए
***
2. दिल को छूने वाले | ताने | गुस्सा [ Heart Touching | Taunt ] -
कोई किसी से परेशान है
कोई अपने आप से परेशान है
क्या पता किसे किस बात का
बुरा लग जाए
क्या पता कौन किस बात से परेशान है
***
शायद कोई मिलने आया है
शायद किसी काम के बहाने आया है
शायद मिलने के बहाने काम लेकर आया है
शायद सिर्फ़ मिलने आया है
***
जो इंसान खुद खुश नहीं रह सकता
वो किसी को भी खुश नहीं रख सकता
***
किया किसी और ने नाम कोई और है
कामवाला तो कोई और
और कोई कामचोर है
किया कराया किसी और का
दिखाने वाला कोई और है
निशान किसी और के
हाथ कोई और है
चोर पे चोर सारे चोर
और चोरों का भी एक और चोर है
***
जो जायज़ ना हो वो रिश्ता भी तोड़ दो
जहाँ सम्मान ना मिले वो जगह ही छोड़ दो
***
शिकायतें ज्यादा खुद्दारी कम
जाने दो ये तुम्हारी-हमारी कैसी
जज़्बात समझ ना सको किसी के
जाने दो ये होशियारी कैसी
खुद गलत रहो और लोग वाह! वाह! करे
मिटा दो ये बीमारी कैसी
सही गलत का फ़र्क समझते हो
छोड़ दो ये दिलदारी कैसी
मिले तो मुझे नहीं तो किसी को नहीं
छोड़ दो ये मक्कारी कैसी
***
बातें भी उसी से करो
जो आपको सुनना पसंद करता हो
यहां किसी को किसी की
कहानी सुनने में रूचि नहीं
***
खुद ही करो खुद ही भरो
मज़ाक बनना है
खुद ही गलती करो
खुद ही खुद को चोट दो
खुद ही भरो
शिकायत करनी है किसी से
तो खुद से करो
ख़ुद ही कमज़ोर बनो
खुद ही डूब मरो
***
दूसरों की खुशी से खुशी होनी चाहिए
जलन नहीं
नफ़रत बुराइयों से होनी चाहिए
औरों के काबिलियत से नहीं
***
जहाँ अपनापन हो वहाँ जाओ
यहाँ हाल पूछने से पहले
जाने का जिक्र करते है
आपका साथ जिसके लिए सुकून हो
उसे मिलो
यहाँ मिलने से पहले
जाने का इंतजार करते है
***
कभी वादा निभाने चले जाओ
कभी उम्मीद जगाने चले जाओ
भूखों की भीड़ है महंगे शहर में
कभी हिम्मत देने चले आओ
नफ़रत सस्ती है दिल के बाजार में
कभी मोहब्बत देने चले जाओ
कुछ ला ना सको तो क्या
कभी खाली हाथ मिलने चले आओ
शोर में सुनाई नहीं देती आवाज़
कभी बात करने चले आओ
***
शायद वो आपसे
बात नहीं कर सकता
शायद वो आपसे
बात करना नहीं चाहता
जिसे हर बार खुद होकर
बात करना पड़े
वो शायद अपको भूल गया होगा
***
भूल जाओ एक दिन वो यादें कैसी
भुलाने की कोशिश करो जिसे
वो भुलाया नहीं जाता
***
कोई समझने वाला चाहिए
कोई बताने वाला चाहिए
खुद ही खुद को तसल्ली देते है
कोई राह दिखाने वाला चाहिए
शीशे अलग-अलग चेहरे दिखाते हैं
कोई सूरत दिखाने वाला चाहिए
तारीफ़ करने वाले बहुत है
कोई डांटने वाला चाहिए
कहने को कहते है कहने वाले अपने
कोई साथ निभाने वाला चाहिए
***
...सुना है कि
"अगर कोई आपको अपने
राज़ की बात बताता है
तो वो अपने
तिज़ोरी की चाबी आपको देता है"
***
चेहरा देखते है, झांककर देखते है,
रंग देखते है, मुड़कर देखते है,
पसंद नहीं आता, पसंद करते है,
जेब देखते है, कपड़ा देखते है,
आईना कहां रखा है, यहां-वहां देखते है,
खुद का पता कहां है, पलटकर देखते है
खुद से फुर्सत कहां, कहां रहते है
***
सोचने पर पाबंदी नहीं
कोई कुछ भी सोच सकता है
***
जब अँधेरा घना हो तो दीया जला दीजिए
बवाल क्यों करते ही जरा होश में आइए
जब मामला ठीक ना हो तो शीर क्यो मचाते हो
जरा आहिस्ता सुनाइए
जब कुछ ठीक हो तो इतना क्यों इतराते हो
जरा नज़ाकत से पेश आइए
जब मिले तब मिले इतना क्यों मचलते हो
जरा सब्र से काम लीजिए
***
ईमान खो देने में देर नहीं लगती
बेईमान होने में देर नहीं लगती
एक बार आ जाए जिंदगी में खूब पैसा
इंसान को बदल जाने में देर नहीं लगती
***
सच्ची मोहब्बत तो छिपाने से भी
नहीं छिपती
यहाँ झूठी मोहब्बत का इज़हार
हज़ार बार किया जाता है
***
जो ख़ामोश वो बहुत खुश
बताने वालों के गम थोड़े ज्यादा है
***
जो चला जा सकता है आपसे दूर
वो अपना कैसा
जो वापस लौट कर ना आए
वो अपना कैसा
जिसे फ़र्क ना पड़े अपके होने ना होने से
वो अपना कैसा
***
अगर कोई इस भ्रम में जीता है
कि आप उसके बीना जी ही नहीं सकते
तो उसका भ्रम तोड़ दो
***
यहाँ कौन गरीब कौन सरकार है
खून की कमी
माँगने वाले हज़ार
***
जब कोई बातों से आपाको चोट पहुंचाता है
तो जवाब में उसका दिल तोड़ दो
***
किसी के लिए दिल भी निकाल कर दी
तो भी वो आप पर यकीन नहीं करेगा
***
"ज़रूरी नहीं है कि जिस पर
हमें विश्वास हो
उसको भी हम पर विश्वास हो
और ना हम करवा सकते है कभी"
***
पीठ पीछे हंसने वाले पीठ पीछे
बुराई करने वाले बहुत मिलते है
अपना तो वो होता है
जो आप को अपमानित होते हुए
नहीं देख सकता
***
पहले खुद देखो ख़ुद सुनो
फिर खुद समझो
और फ़िर किसी के लिए कुछ कहो
***
दिल लगाकर करो
तो कोई भी काम बुरा नहीं
अगर ईमानदारी से करो
तो कोई भी काम छोटा नही
***
देखा है लोगों को
बहुत करीब से
जिनकी जेब भरी थी
वो भी बहुत गरीब थे
***
इंसान के अच्छे दिन बताते है कि
कितने अपने है
बुरे दिन बताते है कि कौन अपना है
***
किसी को ऐसी दुआ भी मत दो
कि उसकी खुद्दारी को चोट पहुंचे
***
किसी से कोई उम्मीद ही मत रखो
टूटने की नौबत ही नहीं आएगी
***
किसी ने झूठ बोला
किसी ने यकीन किया
किसी ने किसी को आजमाया
और फिर प्यार हो गया
***
किसी पर हँसने से ज्यादा
किसी को हँसाना बहुत मुश्किल होता
और ये काम महान लोग करते है
आम लोग नहीं
***
अपने दुख को ज़रा छुपा दो इससे
अपनों को तकलीफ़ होती है
अपना सुख भी ज़रा छुपा दो इसपर
दुश्मन की नज़र लग जाती है
***
मांगने वाला नहीं देनेवाला बनो,
नाराज़ हो जाता है दिल,
तुम शोक मनाओ कुछ कम देकर,
लेने की नौबत आती है,
तुम दोनों हाथों से दो
एक हाथ से लेकर,
निकलते है शब्द किसी के लिए बहुआ बनकर,
तुम आज़ाद हो जाओ
किसी के लिए दुआ बनकर,
उठते हैं हाथ बुराई बनकर,
निकलते है किसी के लिए अंधेरा बनकर,
गैर नहीं होता कोई,
तुम जाओ किसी के जिंदगी में चिराग लेकर,
सबके काम आते हो,
कोई तुम्हारा नहीं होता,
तुम सबके हो जाओ,
चाहे दूर जाकर,
दुश्मन नहीं होता कोई,
हँसी आती है अपनों के दर्द पर,
तुम खुशी मनाओ,
अपनों को खुश देखकर
***
प्रशंसा, इनाम और नाम तो
व्यापार में होते है
किसी मदद के बदले इसे चाहना
अच्छी बात नहीं होती
***
कोई भी इंसान हर दर्द से
गुजर सकता है पर वो अपनों को
तकलीफ़ में देख नहीं सकता
***
अगर दोनों खुश है
अपनी जिंदगी में
तो तीसरे का निकल जाना ठीक
***
नज़र और निय्यत साफ़
होनी चाहिए
इंसान को दूसरों की बुराई
और खुद की तारीफ़
नही करनी चाहिए
***
यहां हर कोई अपने आप को
होशियार समझता है
हर कोई एक दूसरे को बेवकूफ समझता है
***
दोनों अपनी-अपनी जगह सही थे
आग किसी तीसरे ने लगाई थी
***
मेरे पिताजी कहा करते थे
बिल्ला अगर बीमार हो
तो चूहे को उसके पूँछ से
खेलना नहीं चाहिए
***
कभी मन हुआ तो हमसे भी
बात किया करो, हम तो
आपकी रोज़ याद करते है,
***
जब क़िस्मत खराब हो
तो वक्त की क्या बात है
जब वक्त खराब हो
तो इंसान की क्या औकात है
***
यहां सिर्फ़ चलना सिखाया जाएगा
बचपन में गिरोगे तो उठाया जाएगा
मर जाओगे एक दिन
और सिर्फ़ कंधा दिया जाएगा
***
मनमानी करने वाले
बहुत मिलेंगे यहां
दिल रखने वाले जिंदगी में
कभी-कभी मिला करते है
***
जिसने माफ़ी ना मांगी हमने तो
उनको भी माफ़ कर दिया
कोई घोर गलती तो नहीं थी
और माफ करने वालों ने हमे
बेझिझक माफ़ कर दिया
***
जिसको जो अच्छा लगे उसको वो मिले
हमारी तो ख्वाहिशें भी बदलती रहती है
***
मिले गम तो सब को होता है
ना किसी का कम ना किसी का ज्यादा होता है
ना लो तो कुछ भी नहीं
लो तो बहुत ज्यादा होता है
***
चुगली करना लोगों का मनपसंद काम है
चापलूसी करना लोगों को अच्छा लगता है
***
इंसान अपनी कीमत खुद ही कम कर देता है
हर बार हर जगह ज्यादा बोलकर
***
उनका वक्त वक्त
हमारा वक्त कुछ भी नहीं
उनके काम जरूरी
हमारे काम कुछ भी नहीं
***
सूरत जैसी सूरत हो सकती है,
सीरत नहीं।
***
ज़रूरी है कि आपकी पीठ कौन थपथपाता है
आपके कंधे पर हाथ किसका है
आपसे हाथ कौन मिलाता
आपके साथ कौन चलता है
***
आपका आना ज़रूरी है
तोहफ़ा तो आप खुद हो
***
कुछ खाकर सोना
अपना ख्याल रखना
बहुत कीमती हो आप
और खुश होकर सोना
***
पहले वाले तू भी खुश रहना
क्योंकि तू जिसके लिए रोता है
देख वो दूसरे वाले के साथ खुश है
***
जरूरी नहीं की किसी से कुछ
कहो और सुनो
खामोशी कहती भी है और
सुनाती भी है
***
देखो आज़ के अच्छे पति-पत्नी
जिन्हें डर लगता हैं
कि कहीं आपस में शक ना हों जाए
***
किसी और की क्या जरूरत
अगर खुद से प्यार करोगे
तो आईने के साथ ही खुश रहोगे
***
अपना काम हो गया
दूसरों का बिगाड़ दो
अपना घर बस गया
दूसरों का उजाड़ दो
***
जिंदगी का असली मजा तो तब है
जब बटुए में पैसे ना हो
और अपने दम पर चलना हो
***
मांगा भी तो क्या मांगा
मुझसे तोहफ़े में मेरी ही खुशी
अब मुझे अमीर बनना पड़ेगा
***
विश्वास अगर एक बार टूट जाए
तो कभी भी नहीं जुड़ता
***
सुनो याद की निशानी दोगे
तो मै उसे खो दूंगा
मझे दिल का बक्सा ही
सभाला नहीं जाता
***
आपके कुछ अपने ही नहीं चाहते
कि आप आगे बढ़ो
कुछ अच्छा हो आपके साथ
***
जिंदगी जीना मुश्किल नहीं
लेकिन समझना बहुत मुश्किल
***
किसी पर विश्वास करने से पहले किसी को
समझना पड़ता है
किसी से विश्वास की उम्मीद रखने से पहले
खुद भी किसी पर विश्वास करना पड़ता है
***
अच्छा है कि कोई वहाँ तक पहुँच गया
अगर अहंकार नहीं होता तो बहुत दूर तक जाता
***
अंदाज़ अच्छा है
किसी को खुद से दूर करना है
तो उसे नजरअंदाज करो
***
किसी से बात करने के लिए
'याद'
एक बहुत खुबसुरत वजह होती है
***
ईमानदार को तो उतना नहीं,
पर चोरी करने वाले को डर बहुत होता है।
***
हर किसी को कुछ न कुछ परेशानी होती है,
पर इसे कोई दिखा कर रोता है,
तो कोई छुपा कर मुस्कुराता है।
***
'हाथों के मार से ज्यादा' बातों के ताने "बहुत जोर से लगते है।
***
किसी के दिल में बसने के लिए बहुत समय लगता है,
पर उतरने के लिए एक पल काफी है।
***
छूने से तो दिल भी मिल जाते है
मन में मैल का होना पाप कहते है
***
आपका पेन छाता और जूता
कभी भी आपका नहीं रहता होगा
क्योंकि इसे मांगने वाले
ना खरीदते है ना लौटाते हैं
***
किसी को सिरहाने
मिले ना मिले
किसी को तकिया
चाहिए पैरो तले
***
लोगों की खोखली बातें
सुनने का शौक नहीं
तनहा रहूँ तो कुछ
आराम मिल जाए
***
हमे पत्थरों की चाहत भी नहीं
हमे तो फूल खुशबू
चाँद और सितारे पसंद है
***
एक-एक करके सबकी याद आती है
बात सबसे करने का दिल करता है
जब मौत नजदीक आती है
***
ये अकेला रहना भी महफूज़ लगाता है
क्या पता कब कौन जान का दुश्मन बन जाए
***
3. प्रेम | प्रेम भावना [ Love | romantic ] -
कोई भी इस दुनिया में बदसूरत नहीं
जिससे हो जाए प्यार
उससे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं
***
कब किससे और कहां हो जाए
बता नहीं सकते
प्यार कहते है जिसे उसे जता नहीं सकते
***
प्रेम में कुछ कहने-सुनने की कुछ समझाने की
आवश्यकता ही क्या है
प्रेम में मन से मन की बात मन से ही होती है
***
मैने तुम्हे टूट कर चाहा है
मैने तुम्हे खोकर भी चाहा है
लोग ज़िंदा रहकर चाहते है किसी को
मैने तुम्हे मरकर भी चाहा है
***
उनकी ख़ामोशी से कोई शिक़वा तो नहीं
आंखों को उनका ना दिखाई देना
उदास कर देता है
***
दिल की धड़कन भी तुम हो
दिल है मेरे सीने में
इस बात का एहसास भी तुम हो
***
प्रेम भी एक रोग है
दर्द पहले होता है
और फिर महसूस होता है कि हुआ है
***
थोड़ी शर्म आती है
जी थोड़ा घबराने लगता है
वो सामने आती है
और दिल धड़कने लगता है
***
प्रेम का अर्थ सिर्फ़ प्रेम करना है
प्रेम के बदले प्रेम चाहने वाले
नहीं जानते कि प्रेम क्या होता है
***
प्रेम तो मिलन जुदाई से परे होता है
उनके साथ बिताया हुआ एक पल भी
सौ जन्मों का सुख के बराबर होता है
***
प्रेम दुख का कारण नहीं
जिस दिन हम प्रेम को समझ जाएंगे
उस दिन सुखी हो जाएंगे
***
राँझा की ख़्वाहिश ही कितनी होती है
वो तो अपने हीर के एक झलक का दीवाना है
***
कोई ख़याल और जैसे कोई सपना था
कोई हकीकत थी या जैसे कोई फसाना था
यक़ीं नहीं आता तुम आए थे
और मौसम बहुत सुहाना था
जैसे दिन और रातें महेरबान हो
जैसे लगा हर कोई अपना था
वो भी क्या गिले-शिकवे
क्या थी लड़ाई और क्या फ़ासले
नज़र से नज़र क्या मिली और लगा
जुदाई का वो दौर भी पुराना था
***
अब कोई दूसरा नहीं आएगा जिंदगी में
उनका अंदाज़ तो भगवान से भी ज्यादा अच्छा है
***
उनको देखे बिना भी
उनसे मिले बिना भी
मोहब्बत तो होती है
उनसे बात किए बिना भी
***
चमन में खिलते फूल सी मुस्कराहट उनकी
वो मुझे देखकर मुस्कुराते है
तो दिल गुलज़ार बन जाता है
***
सोना-चांदी नहीं,
फूल-फूलों का हार दे सकता हूँ,
ज्यादा से ज्यादा मै तुम्हें क्या दे सकता हूँ,
हीरे-मोती नही,
प्यार-वक्त-पूरी जिंदगी दे सकता हूँ,
***
ना तुम्हे पाने की चाहत है
ना खोने की आरजू
पर एक सुखद सा एहसास हो तुम
जो छ जाते हो बीन छुए
***
रह-रहकर दिल
रोने को आता है,
लगता है कि अब उनसे
बात कर लूँ
***
सब कुछ कितना
बेकार सा लग रहा है
वो आते तो महफ़िल में
रौनक आ जाती
***
तुम मुझसे पहले आना, नहीं तो
साथ-साथ आना, नहीं तो मै पहले
आऊँगा, पर ज़रूर मिलना !
***
सर्द में सुबह की धूप सी तुम,
तुम हो तो रुत, रुत में निखार है,
सर्द में गर्म, गर्म में सर्द सी तुम,
तुम हो तो पतझड़ में भी बहार है,
वसंत में सावन सी तुम
तुम हो तो पानी में भी ख़ुमार है,
***
बड़ा मासूम है ये मेरा दिल मेरी मायूसी को
तुम ज़रा संभल कर सुलझाना
हर वक्त तुम्हे याद करते रहता है
इसे ज़रा प्यार से बहलाना
***
पता था कि अब वो जल्दी नहीं मिलेंगे
हमने उनको जी भरकर देख लिया
सब लगे थे अपने अपने काम में
हमने उनको आंखों में भर लिया
***
उनका तो गुस्सा भी बहुत प्यारा है
डर तो इस बात का लगा रहता
कि कहीं वो हमसे नाराज़ ना हो जाए
***
मेरी हिम्मत भी तुम मेरी कमज़ोरी भी तुम,
मेरा गुरूर भी तुम, मेरा रवैया भी तुम,
***
कुछ भी अच्छा नहीं लगता मुझे
हा पर प्यार से दिया हुआ सबकुछ
***
ये कैसी बेचैनी और खुशी भरी पड़ी है तुम्हारी यादें में
मुझे सोने ही नहीं देती
***
ज़रूरी बन जाता है तुमसे बात करना
तुम्हारे शब्दों से मेरी उम्र बढ़ती है
***
प्रेम तो सब करते हैं
मुझसे भी करते हैं
बात ये है कि उनके जैसा
मुझसे कोई भी प्रेम नहीं करता
***
इन आँखों में भी कमाल के बसे है वो
हमे ख़्वाब भी उनके आते है तो सच लगने लगते है
***
तुझमे डूब जाने का खतरा है
और खुद को डूबने से बचाना भी है
अजीब सी उलझन है और डूब भी जाना है
***
तुम और तुम्हारी यादें मेरा
क़िरदार बदल देते है
दिन तो ढल जाता है शाम को
मौसम बदल देते है
ये रात ये चाँद ये चाँदनी
कमाल कर देते है
तुम याद बहुत आते हो
बस तुम्हारी याद दिला देते है
***
तुम मिलो तो खुशी से मर जाऊंगा
ना मिलो तो गम से मर जाऊंगा
आधे अधूरे से ही ठीक हो तुम
नहीं तो मै हर हाल में मर जाऊंगा
***
उस जहाँ से नहीं मै जिस जहाँ से
लोगों का दिल भर जाता है
तुम गुज़र जाओ जिस जहाँ से
उस जहाँ से मेरा दिल उतर जाता है
***
जब से उनको देखा है
हम ख़यालो में रहने लगे है
दीवानगी का कुछ ऐसा असर हुआ
होश उड़े-उड़े से लगने लगे है
***
तेरे सुरमे के सदके में मै खो जाऊँ
हाँ कह दे जो तू अगर
तेरे नूर की चमक में मै सो जाऊँ
***
उनमें खास बात है
खास बात में वो है
हर बात भी उनसे ही खास है
**”
पहला पहला नशा है, पहला इज़हार है,
चाँद को दाग है, हाँ मुझे तुमसे प्यार है,
***
प्रेम आत्मा का बंधन है
विवाह शरीर का
***
उनसे कभी मन भर के
बात ही नहीं हुई
कभी समय और मौका नहीं था
तो कभी माहौल नहीं था
**
तुमको छूने से भी ज्यादा
तुमसे प्रेम करना बहुत अच्छा लगता है
मेरे नजरों की खूबसूरती को
तुमसे दिल लगाना बहुत अच्छा लगता है
***
मै नाराज़ होकर भी उनसे
नाराज़ नहीं हो सकता
उन पर आया गुस्सा भी
पानी की तरह बह जाता है
***
वो साथ होते है तो कुछ… बात किया नहीं जाता
वो दूर जाते है तो.. जिया नहीं जाता
खुशी के आंसू कि वो लौटकर आते है तो...
रोया भी नहीं जाता
***
खुद ही खुद से बातें करते है
उनसे कहना बहुत कुछ रह जाता है
“**
उनके सामने जाना चाहता हूँ
और उनसे ही छिपना चाहता
भीड़ में नज़र तो उनको ही ढूँढ़ती है
और उनसे ही शर्मा जाता हूँ
***
आओ मै तुम्हारे पैरों को दबा देता हूं
तुम सुबह से श्याम काम करके थक जाती हो
***
हर किसी के लिए दिल धड़कता नहीं
प्यार उसी से होता है जो यादों में रहता हो
***
परवाना तो शमा के लिए ही
मर मर के जीता है
शमा के बिना
मर जाने का क्या फायदा
***
प्रेम ना कोई कर्ज ना व्यवहार है
प्रेम जीवन को और जीना सिखाता है
***
मैं देखूँ हर दफा कोई मेरे जैसा नहीं होता,
आजमा लूँ सबको अगर कोई तेरे जैसा नहीं होता !
***
ना किसी शब्द से ना भावना से
आपका मन भी कितना भरपूर है
ना किसी सुर से ना गीत से
आपकी आवाज़ भी कितनी मधुर है
ना किसी वाद्य से ना संगीत से
बस आपसे लगाव ज़रूर है
ना किसी मदिरा से ना भाँग से
आप का होना भी कितना सुरूर है
ना किसी रूप से ना खूबसूरती से
बस आपके लिए आतुर है
***
और हम उनसे कभी कह ही
नहीं सकते कि हमसे एक
खता हो गई है, हमे उनसे
मोहब्बत हो गई है,
***
तुम सोच में आते हो तो
लगता है कि समाने आए हो
तुम दिल में आते हो
ऐसा लगता है कि
जिंदगी में आए हो
***
कभी खुशी है कभी गम है
मोहब्बत में कभी राहत कभी दर्द
***
कोई पूछे, कि क्या मोहब्बत करता हूँ?
तो बता देना..."बहुत फिक्र करता हूँ"।
अगर पूछे, क्या चाहता हूँ? तो बताना,
"सिर्फ तूम्हारी खुशी"।
***
वो तो चली गई
एक बार मेरी ओर देखकर
मुस्कुराकर
और मै दिन भर मुस्कुराता रहा
***
जिंदगी बहुत खूबसूरत लगने लगती है
जब कोई हमे हमारी तरह मिल जाता है
***
रूह से याद किया है
हवा में एहसास मिलाया है
ज़रा महसूस कर के देखना
हमने संदेशा भेजा है
***
तुम बहुत खूबसूरत हो
दिमाग से लेकर दिल तक ख़ूब सीरत हो
हीरे मोती सोना चांदी कुछ भी नहीं
अंधेरे में चमकती दौलत हो
ये झुमके की छनछनाहट पायल की झंकार
जैसे ख्वाबों के मूरत की सच्ची सूरत हो
***
उनसे दूर जाकर कुछ ऐसा लगा
रोशनी तो थी जिंदगी में
पर जैसे आंखों को खो दिया
***
आपका आना ज़रूरी है
तोहफ़ा तो आप खुद हो
***
वो हम से जुदा किसी वक्त किसी घड़ी होते ही
नहीं
वो वहां याद करते हैं तो यहाँ महसूस होता है
वो वहां नाराज़ होते हैं तो उदासी यहां छा जाती है
***
उन्होंने हमें देखा हमने उनको देखा
फिर उन्होंने मुस्कुराकर आईने में खुद को देखा
और फिर खुद में हमको देखा
***
मेरा दिल तेरे दिल में धड़कता है
तेरा दिल मेरे दिल में धड़कता है
मै नाराज़ भी तुझसे होता हूं
तो खुदसे नाराज़ होता हूं
तुझको हंसता हुआ देखता हूं
***
मुझे मेरी फिक्र नहीं
तुम जो मेरी फिक्र करती हो
उस फिक्र की फिक्र सताती है
***
मैं ठीक हूँ और मौसम भी अच्छा है
तुम हो तो ज़िन्दगी अच्छी
और सब कुछ अच्छा है
***
शायद मै सांसें कम लेता हूँ
शायद मै वक्त कम देखता हूं
पलकें भी कम झपकती होगी
इतना तुम्हें याद करता हूं
शायद मै खुद को भूल जाता हूँ
शायद मै सबको भूल जाता हूं
चाहेगा नहीं कोई इतना जितना तुम्हें चाहता हूँ
***
प्यार में सब कुछ जायज़ है
साथ-साथ जीना मरना भी
जुदा होकर जीना-मरना भी
***
मेरा दिल तेरे दिल में धड़कता है
तेरा दिल मेरे दिल में धड़कता है
मै नाराज़ भी तुझसे होता हूं
तो खुदसे नाराज़ हो जाता हूं
तुझको हंसता हुआ देखता हूं
***
हर तरफ़ सबकी तरह है वो
अंदर से सच्ची है वो
हर किसी को अच्छी लगे
इतनी अच्छी है वो
जो होना था वो हो गया
दिल खोना था खो गया
जवानी थी जोश था
प्यार होना था हो गया
***
मुझे तुम्हारा आना-जाना महसूस होता है
तुम्हारा तुमसे याद करना महसूस होता है
देखो तुम इतने प्यार से मुझे याद किया ना करो
मुझे दिल में कुछ-कुछ होना महसूस होता है
***
काम के सिलसिले में
बाहर जानें से दिल मचल जाता है
और वो कहते है कि
हम आपका इंतज़ार करेंगे
***
ये दुनिया वाले हमे एक होने नहीं देंगे
आओ चलो भाग चलते है
सुबह से श्याम काम करूंगा
आओ हम अपना घर बसाते है
ये दुनिया वाले हमे जीने नहीं देंगे
आओ हम दो से एक हो जाते है
हम दोनों उम्र भर साथ रहेंगे
आओ हम एक से तीन हो जाते है
आओ हम इस दुनिया में
अपनी एक दुनिया बसाते है
***
वो हजारों में नहीं लाखों में नहीं
अगर मैने चुना है उनको
तो करोड़ों में है
उनके जैसा कोई नहीं
***
मेरी तरफ़ से तुम खा लेना
तुम्हारी तरफ़ से मैं खा लूंगा
कभी ये मत सोचना कि मैने खाया नहीं
मैने खाया ये समझकर तुम खा लेना
तुमने खाया ये समझकर खा लूंगा
हम दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे
तुम वहां अपना ख्याल रखना
मै यहां अपना ख्याल रख लूंगा
***
उनका होना अच्छा लगता है
दिखाई देना अच्छा लगता है
बात ना होते हुए भी
जिंदगी में होना अच्छा लगता है
***
गलती हो भी कोई अगर
खूबसूरत होनी चाहिए
इश्क़ हो भी किसी से मगर
मशहूर होना चाहिए
***
सीने में छुपा लो
तो दिल बन जाऊं
एक एहसास हूँ
दिल में बसा लो
तो मोहब्बत बन जाऊं
***
तुमको शब्दों में छिपाकर रखा है
तुमको शब्दों में सजाकर रखा है
दिल में रहते हो तुम
तुम्हरा नाम छुपाकर रखा है
दिल में इतना भर गए तुम
तुमको शब्दों में लिखकर रखा है
नज़र में रहते हो तुम
तुमको तस्वीर में उतार कर रखा है
भावना में दबे हो तुम
तुमको आत्मा में समाकर रखा है
सोचा एक दिन किसी और के हो जाओगे
किस्से में उलझाकर रखा है
***
वो जादूगरनी है
जैसे पारस पत्थर की तरह
जिससे भी मिलेगी सोना बना देगी
***
ज़िन्दगी ख़ूबसूरत है
मुहब्बत होने से पहले
जिन्दगी खूबसूरत है
मुहब्बत मिलने के बाद
***
आवाज़ से कहीं नींद ना टूट जाएं उनकी
मै ख़ामोश ही रहता हूं
कहीं कम हवा से नींद टूट ना जाएं उनकी
मै थोड़ी-थोड़ी सी खिड़कियां खोल देता हूं
अच्छी सी नींद आएं उनको
मै थोड़ा सा खुशबू वाली धूप जला देता हूं
जरा सी भी आंख ना खुले उनकी
मै थोड़ा सा और धीरे से
चादर को उन पर ओढ़ देता हूं
***
कितनी मीठी-मीठी सी
बातें करती हो ना तुम
मैं दूध में शक्कर
मिलाना ही भूल गया
***
अब छोटी सी चोट भी लगेगी
तो दवा लगा दूंगा
मै उनका दिल तोड़कर खुद टूट जाता हूं
***
कितनी बार कहा तुमसे कि मुझसे बात किया करो
तुम्हारी बातों से सिर्फ़ दो चार दिन का गुजारा होता है
***
तुम पहचान लेना मै चुपके से आकर
आँखों पे हाथ रख दूंगा
तुम इंतज़ार ना करो मै ज़रूर आऊंगा
***
एक धुन सी है तुम्हारी यादें
तुम्हें सोचने में
वक्त का पता ही नहीं चलता
***
तुमसे मन की बातें तो बहुत करनी है
लेकिन ये वक्त और जिंदगी छोटी लगती है
***
तुझसे दूर रहना मंजूर है
पर जुदा होके जीना नहीं
***
उसकी सादगी में एक खुशबू है...
जो फ़िज़ा में फ़ैल जाती हैं...
सारी अच्छाइयां उसकी....
बस एक शरम में दिख जाती हैं...
***
मेरा मन हो तुम मेरी जान हो तुम
तुम्हीं से बना मै मेरी पहचान हों तुम
मेरी शान हो तुम मेरी मुस्कान हो
तुम
एहसास से मेरी पहली मोहब्बत मेरी पहली
दास्तान हो तुम
***
सोने की रेत सी जुल्फें उनकी
चमकती मोतियों सी आंखें
वो तो ख़यालो से भी ज्यादा खूबसूरत निकले
और फूलों की पंखुड़ियों से होंठ उनके
***
तुम्हारे साथ चलते-चलते मंजिल कम
पर रास्ते बहुत अच्छे लगे।
***
बात ही पूरी नहीं होती
वो दूर जाती है
तो कुछ रह जाता है
कभी कुछ कहना रह जाता है तो
कुछ पूछना रह जाता है
***
ना हो तो कुछ मत कहना
सुन न सकुंगा
एक दिल की बात कह रहा हूँ
हा हो तो ही कुछ कहना
***
तू कहे तो बंद आखो से भी
तुझे देख लूं,
वरना खुली पलकों को भी इजाज़त नहीं।
***
जो पसंद आता है जो दिल पर छा जाता है
उनका एहसास खुशबू की तरह है
सांसों में समा जाता
***
फूल, काजल, गहने, और मेहंदी से वो नहीं
बल्कि उससे ये सब अच्छे दिखते है
***
एक बात पर गौर किया
वो मेरी मोहब्बत कम
और दीवानगी ज्यादा है
***
और उनसे बहुत सारी बातें हुईं
जो भी गीत उनको पसंद थे
वो मैने सारे सुन लिए
***
जब उनको खो दिया
तो पाने के लिए तरस गया
और जब पा लिया
तो खोने से डर गया
***
नज़रों की ये कैसी प्यास हो तुम,
तुम्हे कितना भी देखूं दिल नहीं भरता,
***
जब तुम बहुत याद आते हो
तो तूम्हारी तस्वीर देख लेता हूं
जब तूम्हारी तस्वीर देख लेता हूं
तब तुम बहुत याद आते हो
***
कुछ खा कर सोना
अपना ख्याल रखना
बहुत कीमती हो आप
और खुश होकर सोना
***
4. प्रेम में धोखा | प्रेम दुख [ Breakup | Heart
Broken] -
भूल जाओ एक दिन वो यादें कैसी
भुलाने की कोशिश करो जिसे
वो भुलाया नहीं जाता
***
ख़यालों में आऊंगा ख़्वाबों में आऊंगा
कैसे रोकोगे मुझे मै मिलने आऊंगा
***
गलती से मुझे एक पत्थर अच्छा लगा
मैने उसे खुदा समझ लिया
***
क्या बात ना करूं
तुमसे दूर रहना
चलो में मर जाता हूं
तुम खुश रहना
***
दिल से लगा कर चला जाऊंगा
दिल में बसा कर चला जाऊंगा
तुम जीत जाओ
मै हारकर चला जाऊंगा
***
मोहब्बत खुशियाँ और ग़म दोनों देती है
ना मिले तो गम भी छीन लेती है
***
अगर दोनों खुश है
अपनी जिंदगी में
तो तीसरे का निकल जाना ठीक
***
ये दिल तुम्हारा ही घर है
तुम को क्या लगता है
जब चाहो लौटकर आना
कौन रोकता है
***
इश्क़ में अक्सर दिल टूट जाता है
जानसे ज्यादा चाहो जिसे
वो बेवफा होता है
***
मन नहीं लगता अब किसी काम में
उनसे एक बार बात हो जाए
तो कुछ काम निपटा लूँ
***
उनसे कभी मन भर के
बात ही नहीं हुई
कभी समय और मौका नहीं था
तो कभी माहौल नहीं था
***
तेरा जिंदगी में ना होना ही सही
पर जरूरी है होना कहीं ना कहीं
मेरे दिल के दर्द ने मुझसे कहा
अब तो तेरे बिना जीना ही नहीं
***
गुरूर उनका भी नहीं जाता
रूतबा हमारा भी कम नहीं होता
मन तो आज भी उनसे बात करने का होता है
लेकिन बात किया नहीं जाता
***
उसके सामने हँसना अच्छा लगता है
उसी के सामने रोना अच्छा लगता है
जो क़िस्मत में नही होता
उसी का आस-पास होना अच्छा लगता है
***
डर लगता है कि कहीं
तुम्हारे बिना मर ना जाऊं
क्योंकि ज़िंदगी तो तुम हो ना
***
तुमसे मुलाकात बहुत कम होगी
जो कह ना सको वो आँखों से बात होगी
जो हुआ उसे जाने दो
फिर से नई शुरुआत होगी
जो हुआ उसे भूल जाओ
फिर से खुशियों की बरसात होगी
अब ना लड़ेंगे ना रूठेंगे एक दुजे से
जो बीत गई वो फिर से बात नहीं होगी
***
और सहा नहीं जाता
कुछ कहा नहीं जाता
अब उससे बात किए बिना
एक पल रहा नही जाता
***
हमे दर्द की आदत हो चुकी है
अब हमे दर्द ही दो
प्यार दोगे तो मर जाएँगे
***
ना मै उससे अब बात करूंगा
ना मिलूंगा
ना उससे दूर जाऊंगा
ना उसे भूल पाऊगा
***
दर्द भी कोई हमारा - तुम्हारा नहीं होता
टूटा मन कोई सवाल भी हमारा नही होता
गम में मदिरा भी साथ छोड़ देती है
कोई सनम कोई यारा नहीं होता
नया पुराना और पुराना बेगाना हो जाता है
रूठा टूटा अपना सपना हो जाता है
कौन किसे चाहे यहाँ
अँधेरे में नयन का भी सहरा नहीं होता
उडते होश तनहा कोई
खयाल-ए-ज़ेहन भी हमारा नहीं होता
दिन-ब-दिन ढलती शाम
डूबती नैया का किनारा नहीं होता
***
मिलेंगे उनसे तो कह देंगे
कितने मजबूर थे हम
उनसे दूर होकर भी
उन्हीं के पास थे हम
***
वो बहाना ढूंढ रहे थे हमसे दूर जाने का
और हमसे एक खता हो ही गई
***
उसके नज़दीक जाकर उससे दूर जाने से अच्छा है
कि मै दूर रहकर ही उसके पास रहूं
***
शायद वो आपसे बात नहीं कर सकता
शायद वो आपसे बात करना नहीं चाहता
जिसे हर बार खुद होकर बात करना पड़े
वो शायद अपको भूल गया होगा
***
जब चाहा बात की जब चाहा याद किया
ये क्या ख़ामोश हो गए
क्या काम बाद किया
जब कहा कि अपना
ज़रूरत थी तो वाद किया
बदले के बदले यारी की
बदले के बदले साथ दिया
जब मतलब था तो तकलीफ़ दी
ये क्या हिसाब लाद दिया
***
आज लोगों की पसंद भी बदलती है
और प्रेम भी
**”
रह-रहकर दिल रोने को आता है,
लगता है कि अब उनसे बात कर लूँ,
***
दोनों अपनी-अपनी जगह सही थे
आग किसी तीसरे ने लगाई थी
***
हर तरफ से टूटे हुए थे
जिसे पता था उसी ने उछाल दिया
***
मरते-मरते बच भी जाओगे
हर किसी से दोस्ती अच्छी नहीं होती
मुश्किल से बच भी पाओगे
किसी एक से भी मोहब्बत अच्छी नहीं होती
लगाव से दूर रहना दोस्त
हमदर्दी अच्छी नहीं होती
मिलते हे यहां दिल से दिल
हर किसी से दिल की बात अच्छी नहीं होती
***
वो झूठ कहती है की अब वक्त नहीं मिलता
हकीकत तो ये है कि अब उसे बात करना
अच्छा नही लगता
***
उनको हमसे मोहब्बत हो गई
और वो दूर चले गए
फिर एक बार भी हाल पूछना
जरूरी नहीं समझा
बहुत तकलीफ़ होती है तब
जब कोई किसी से दूर जाता है
बिना बताए ...
***
उतने अच्छे तो नहीं थे हम
उतने सही तो नही थे तुम
माना कुछ गलतियां हमसे भी हुई थी
पर उतने बुरे तो नहीं थे हम
***
तेरा दूर चले जाना कुछ इस तरह से लगा
जैसे ख़ुद के मरने की खबर ख़ुद ही सुनी हो
***
उसके नज़दीक जाकर उससे दूर जाने से अच्छा है
कि मै दूर रहकर ही उसके पास रहूं
***
अब बदल गई हो ना तुम
पहले वाली बातें नहीं करूंगा
हां लौट के आ जाओ
मै तुम्हे फिर से वहीं मिलूंगा
***
नजदीकी में भी जुदाई
होने से ज्यादा अच्छा है
कि कोई किसी को छोड़ कर
बहुत दूर चला जाए।
***
तेरा दूर चले जाना
कुछ इस तरह लगा
जैसे खुद के मरने की खबर
खुद ही सुनी हो
***
पूरी जिदंगी जीना है उनके बिना
इस ख़याल से ही हम बार-बार मर जाते है
***
अपनी-अपनी खुशी, अपने-अपने गम,
खुश तुम, खुश हम,
***
छोटे-मोटे गम आते-जाते है
पर जीना तुमसे आता है
तुम फिर से याद आते हो
बाकी सब पीछे छूट जाता है
***
जिंदगी को छूकर बैठे है, मौत को
आजमाकर बैठे है,
ये जीना मरना क्या होता है,
हम दिल हारकर बैठे है,
क्या पता मोहब्बत क्या होती है,
हम दिल लगाकर बैठे है,
कैसे-कैसे मर्ज है. ये क्या दवा है,
हम तो दिल से बीमार बैठे है,
क्या पाता चाहत क्या होती है
हम होश गवाकर बैठे है
***
उस जहाँ से नहीं मै जिस जहाँ से
लोगों का दिल भर जाता है
तुम गुज़र जाओ जिस जहाँ से
उस जहाँ से मेरा दिल उतर जाता है
***
जिसके सामने पूरी किताब रख दी
मुझे उसने भी ना समझा
***
ख़ुशियों का सबब तो अभी भी बाकी है जिंदगी में
पर ये उदासियां
उनकी कमी का एहसास दिलाती है
***
उनको मुस्कुराते हुए देखता हूँ
तो उनसे मिले जख्मों की शिकायत
उनसे ही नहीं कर पाता
***
अगर कभी सामने आऊं
तो मेरी ओर देखकर मुस्कुराना
मुझे बुरा लगता है
एक बार बात जरूर करना
***
सच्ची मोहब्बत तो छिपाने से भी नहीं छिपती
यहाँ झूठी मोहब्बत का इज़हार
हज़ार बार किया जाता है
***
जाते-जाते ठीक से तसल्ली तो देते जाते
अच्छा होता अगर ठीक से अलविदा तो कहते जाते
***
सिर्फ एक ग़लतफ़हमी और जिंदगी भर का गम
वो जुदा हो गए हमसे और जुदा हो गए उनसे हम
***
दिल के मरीज थे मरते मरते बच गए
उन्हें क्या पता वो क्या बोल गए
***
और हम उनसे कभी कह ही नहीं सकते कि हमसे एक खता हो गई है, हमे उनसे
मोहब्बत हो गई है
***
हां मैं उससे आज भी बात करता हूं
वो बात नहीं करती
मै ही उसकी जगह लेता हूं
***
सच नहीं हो वैसे जैसे हो कोई सपना
वो फरिश्ता लगा मुझे जैसे हो मेरा अपना
***
सबकुछ तो बर्दाश्त कर लूंगा पर दूरी कैसे
जिसे आपबीती सुनाई हो
उससे थोड़ी सी बात कैसे
***
खूबसूरत दिखाना चाहते है
सूरत दिखाना चाहते है
सीने में पत्थर रखकर
दिल दिखाना चाहते है
***
जिंदगी ने दस्तक दी
मै कुछ मिटा कर आया
दिल की सनक थी
सब कुछ लुटा कर आया
जो था वो दे दिया
बचा खुचा बाँट कर आया
खतरों की भनक थीं
दिल में कसक थी
चाँद को डुबो कर
सूरज को काट कर आया
पल भर की चमक थी
झूठी महक थी
उजालों से दूर
अँधेरो में लौट कर आया
**”
जिंदगी में कभी भी प्यार मत करना
अगर कोई करता है तो उसे इंकार मत करना
***
मोहब्बत में फ़िक्र बहुत होती है
मोहब्बत में यादें होती है
यहाँ हाल पूछा जाता है
मोहब्बत में बातें होती है
***
उनसे दूर जाकर कुछ ऐसा लगा
रोशनी तो थी जिंदगी में
पर जैसे आंखों को खो दिया
***
काश के ऐसा हो
रात को मै सो जाऊँ
और सुबह किस्मत जाग जाए
काश के ऐसा हो
किसी मोड पर में ठहरू
और वहाँ तू आ जाए
***
प्यार की बात ना करो
लोग खेल खेलते है
वफा की ना करो
लोग एहसान करते है
***
दिल लगाते हो प्यार करते हो
दिल तो लग जाता है
शायद दिमाग़ चलाते हो
***
उनका होना अच्छा लगता है
दिखाई देना अच्छा लगता है
बात ना होते हुए भी
जिंदगी में होना अच्छा लगता है
तुम ना थे तो कुछ भी अच्छा नहीं था
तुम थे तो सब अच्छा था
आज सब अच्छा भी हो तो क्या
तुम नहीं
***
ज़िंदगी में कभी ये मत सोचो
कि किसी को अपने किए पर...
पछतावा होगा
***
हाल नहीं पूछेगी वो मेरा अब
अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं वो अब
***
ऐसा नहीं की प्यार खत्म हो गया
बस मिला ही नहीं करने वाले को
***
पता नहीं क्या मांजरा है
उसकी याद एक पल के लिए भी नहीं रुकती
***
मुझे दर्द देकर अगर उसे खुशी मिलती है
तो ये दर्द मुझे और चाहिए
अगर मेरे खुशी से उसे खुशी मिलती है
तो ये दर्द भी मुझे नही चाहिए
***
ज़िन्दगी ख़ूबसूरत है
मुहब्बत होने से पहले
जिन्दगी खूबसूरत है
मुहब्बत मिलने के बाद
**”
अंदाजा नहीं उसे मेरी तड़प का
मैने ख़ामोशी को अपने गले से लगा लिया
***
गलती तो उनसे भी हुई है
पर वो माफ़ी नहीं मांग सकते
***
मनमानी करने वाले बहुत मिलेंगे यहां
दिल रखने वाले जिंदगी में
कभी-कभी मिला करते है
***
क्या हुआ अगर किसी का साथ यहां तक
ये जिंदगी कहां तक है
***
उससे बहस करना मेरे बस की बात नहीं थी
जिसके सामने मै खुद को भूल जाता था
***
माफ़ तो भगवान भी कर देते है
किसी को तिनके से गलती की सजा भी मिलती है
**”
होंगे उनके चाहने वाले उसके चाहने
वाले भी कम नहीं
इन सब में वो नहीं उन सब में वो नहीं
पानी कम चाय ज्यादा अब नशे में
वो नहीं
खाली-खाली जाम सारे अब पीने में
मरहम नहीं
अब नहीं रहता कोई मयकश यहां अब
किसी बोतल में दम नहीं
वो तो वैसे भी बदनाम है उसका कोई
नाम नहीं
हकाल दिया गया जहां से वो वहां उसका
कोई काम नहीं
ऐसी भी क्या जिंदगी यहां खुश वो वहां
खुश वो नहीं
हो सके तो उसे दिल में रखना अब कोई
गम नहीं
***
वो वो गरीब है
जिसे सबसे मनपसंद इंसान ने भी
माफ़ नहीं किया
***
मैं खुद ही खुद की नजरों से गिर गया
उसे नाराज करके बिखर गया
अं ह गलती उसकी नही थी
मैं ही हद से कुछ ज्यादा गुजर गया
***
सब कुछ कितना
बेकार सा लग रहा है
वो आते तो महफ़िल में
रौनक आ जाती
***
काश मै बीते कल में जा पाता
जहाँ तुम तुम
***
कभी-कभी बात होती थी उनसे
अब वो नहीं तो पता चला कि
कितना अकेला हूँ मै
***
कई दिन बीत गए
पर तकलीफ़ आज भी उतनी ही
पहले पता नहीं था कि उनसे
इतना लगाव हो चुका था
***
कुछ भी ठीक नहीं था
तुझे भुला दिया था
तेरी यादें और दर्द भी
कितने जरुरी है
***
रहा होगा मै भी कहीं गलत
पर दिल उसने भी मेरा दुखाया है
***
रोज़ देखता हूं अपनी चाँदनी को
लेकिन वो बहुत दूर है
मै जमीन हूँ वो आसमान है
***
तेरी यादें सबूत है
मेरी सच्ची मोहब्बत की
और मै गवाह हूँ उनका
***
कल ही तो लगा कि कुछ भूल रहा हूँ मै
लो आज सुबह सुबह उसकी याद आ गई
***
शब्द निकलते भी है तो दिल से टकराते है
किसी से ने दर्द के साथ ख़ामोशी मिली मुझे
***
मेरे बिना भी तुम खुश रहना
जहां भी रहो अपना ख्याल रखना
***
कभी मै ना आया
कभी तू ना आयी
बस एक याद तेरी
जो हर पल आयी
***
याद नहीं करता मै तुझे अब
पर समझ में नहीं आता
कि ये उदासी किस बात की है
***
ना मेरी कोई खता
ना तेरी यादों का कोई एक वक्त
ये कभी भी
वक्त बे वक् चली आती है
***
खुद को भुल जाता हूं
सबको भूल जाता
जब भी याद आती है उसकी
सारी दुनिया को भुल जाता हूं
***
तेरी यादें ही कुछ ऐसी
मुझे वीरान कर देती है
शौक से तनहा नहीं
दिल में आग लगा देती है
***
तबियत खराब है एक दवा दो
ना बात ना मिले कबसे
कुछ लिखा हुआ भेज दो
***
उससे पूछ कर तो देखो
कि कौन है उसका अपना ?
उसके हा मे भी मै छुपा हूँ !
ना में भी मै छुपा हूँ!
***
काश उसके लिए मै कुछ कर पाता
उससे उसके सारे गम लेकर
अपनी सारी खुशियां उसे दे देता
***
हाथो में शराब की बोतल
आज सीने में एक नया दर्द
बस लाइलाज था
और आया तेरे दर...
***
(शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है)
न जाने मुझे आजकल क्या हो रहा है,
शराब थोडी ही पीता हूँ,
पर पीने के बाद वो ही याद आ रहा है।
***
पहले से ही पी रखी थीं
बनाओ पैक मुझे और भी पीना है
हां वो चिलम भी जला दो
मुझे वो भी पीना है
कुछ जल रहा है अंदर
मुझे सब कुछ फूँक देना है
***
दो-चार घूंट पीकर
बेअदबी से पेश आता हूं
मंदिर हाथ जोड़ने नहीं
किसी को याद करने आता हूँ
***
(शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है)
--
इसमें कौनसी बुरी बात है
अगर उनको हमसे भी
ज्यादा अच्छा हमसफ़र मिल जाएँ
***
5. रूतबा | तेवर | अहंकार [ Attitude | ego ] -
जो मांगकर मिले वो मुझे नहीं चाहिए
और जो मांगकर भी ना मिले
वो तो मुझे बिलकुल भी नहीं चाहिए
मै जो भी करता हूं
बिलकुल सही करता हूं
और उस बात का मुझे
जरा सा भी अफसोस नहीं होता
हर किसी से मिल जाऊँ
ऐसी पहचान नहीं मेरी
उंगलियों पर गिन सकूँ
इतने ही खास लोग है मेरे
माना कि खामियां बहुत है मुझमें
बात रूतबे की हो अगर
तो अच्छे-अच्छे जल जाते है
उसी दिन उसी वक्त
मै वहाँ रहूँगा
अगर वादा किया है
तो पूरा भी करूँगा
मै शिकायतें नहीं करता
अफ़सोस नहीं करता
नहीं कहता कि ऐसा होना चाहिए था
नहीं कहता कि ऐसा होता तो अच्छा होता
जहाँ भी जाता हूँ दिलों पर राज करता हूँ
प्यार से मुझे लोग परशु कहते है
तुम इल्तिजा करो और
हम ना माने ऐसा तो नहीं
तुम हुकुम करो और हम माने
ऐसा भी तो नहीं
ये तो बहुत छोटी चीज़ थी
जो मुझे नहीं मिली
कोई होगा मूझसे भी बेहतर
लेकिन मै किसी की तरह नहीं
मेरी तरह कोई नहीं
वादा तोड़ना नहीं आता
उसूल बदलना नहीं आता
शब्दों पर जीता हूं
मुकरना नहीं आता
मुझे कभी भी माफ़ मत करना
अच्छा नहीं लगता कि कोई मुझ पर तरस खाए
फुदकने दो दुनियां वालों को जैसे चाहे
हम अपनें अंदाज में जिएंगे
कीमत रहने दो
जिस चीज पर मेरा हाथ पडे
वो मेरी
मै बदले में सबकुछ छोड़ सकता हूं
लेकिन मुझसे गलत लोग बर्दाश्त नहीं होते
ज्यादा प्यार बरदाश्त नहीं होता
नफरत अच्छी नहीं लगती
नहीं चाहिए मुझे किसी से कुछ
जो मिल ना सके
मुझे उसकी ज़रूरत नहीं
जिसे मैं पा न सकूं
मुझे उसकी ख्वाहिश भी नहीं
ना हमने किसी से कुछ मांगा है
ना किसी को मना किया है
जो भी मिला किस्मत से मिला है
फिर भी लोगों का दिल जला है
मै करता कुछ और हूं
और कहता कुछ और हूं
मै कुछ और ही हूं
और दिखाता कुछ और हूं
मै कभी भी कोई भी
किसी से भी ज़रा सी भी
शिकायत नहीं करता
ना हमसे पहले कोई आया था
ना हमारे बाद कोई आएगा
बहुत आएंगे लेकिन
हमसा ना कोई आएगा
रहते थे तुमसे पहले भी
रहते थे तुम्हारे साथ भी
हमे यूं ही ना समझो
रह लेंगे तुम्हारे बाद भी
मुझे मत कहना Wait please
मै चला जाऊंगा
मत कहना Busy now
सब कुछ भुला दूंगा
कभी कभी मिलूंगा रोज नही
दिन में एक बार मिलूंगा बार-बार नहीं
अगर ना उठाओ तो कॉल एक ही बार करूंगा
दोबारा नही
जो लोग मेरे लिए
रुकते नहीं,
उनके पिछे मै
भागता भी नहीं।
मेरा कोई दिल तोड़ दे तो उसे भी
एक बार माफ़ कर देता हूं
पर कोई भरोसा तोड़े तो
जिंदगी से निकाल देता हूं
हिसाब-किताब का पक्का हूँ
किसी ने रुलाया है
रूलाकर ही जाऊंगा
हम तो बात कर ही लेते हैं
जिससे करना हो
जिसे हमसे बात करनी हो
वो हमसे आकर मिले
मै जब चाहू तब होती है
मेरी हर बात मूड पर होती है
बस पहले जैसा प्यार खत्म हो जाता है
फिर दिल को उसकी कोई भी बात नहीं भाती
गम नहीं मुझे मुझसे किसी के दूर जाने का
एक बार जिसे भुला दिया
फिर उसकी याद नहीं आती
खाउंगा तो खुद की कमाई हुई
अगर रोटी नहीं तो भुक भी नहीं
जो तोलकर मिले वो हमे पसंद नहीं
हम कुछ देते है तो दिल खोलकर
लेते तो मनचाहा
मुझे बदलने की बात करने वालो
ज़रा मेरी भी एक बात सुन लो
मै जैसा भी हूं खुद के लिए ठीक हूं
पहले तुम अपने आप को बदल दो
जब कुछ पाना चाहूँ तो अंजाम नहीं देखता
जब कुछ खरीदना हो तो कीमत नहीं पूछता
मुझे नापसंद करने वालों गलत ना समझो
मै तुम्हारे बारे में नहीं सोचता
एक तूफ़ान हूँ
इस हवा के झोके से कह दो
कि वो अपना दिशा बदल दे
माँगता नहीं किसी से कुछ
अच्छा नहीं लगता कि कोई मुझे मना करें
जो दिल में होता है
वो बोल देता हूं
इरादे मेरे साफ़
बाते भी साफ़ कर देता हूं
कौन किस हद तक गुजर सकता है
पहली नज़र में पहचान जाता हूं
धोखा देने वाले को, धोखा देने से
पहले ही धोखा दे जाता हूं
हम अपने उसूल कुछ अलग रखते है
इसलिए दुनिया को अलग दिखते है
हमे पत्थरों की चाहत भी नहीं
हमे तो फूल खुशबू चाँद और सितारे पसंद है
जीने के लिए मरने की आदत नहीं
शान से हमे मरना भी अच्छा लगता है
एक बात का सुकून है मुझे
कि मैने आजतक किसी का भी दिल नहीं तोड़ा
ना किसी को नाराज़ किया
किसी से दूर नहीं जाता
किसी का साथ नहीं छोड़ता
परशु हूं
किसी का भरोसा नहीं तोड़ता
6. दुख [ Sad ]-
जिंदगी में कभी-कभी बहुत कुछ मिल जाता है
सबकुछ खो देने के बाद
***
दिन तो कट जाता है ऐसे-वैसे
रात में खुद से मुलाक़ात होती है
***
अपनी सोच कैदी हूं
ना समझो कि मैं आज़द हूं
ख़ुद में बिखरता ख़ुद से उलझता
ख़ुद में सिमटा ख़ुद से लिपटा
ख़ुद में ही तबाह हूं
***
अब किसी से मिलने जाऊँ ऐसी कोई
वजह तो नही वज़ह हो भी कोई तो
वैसी हालत नही
***
झूठा हूँ मै मुझ पर भरोसा मत करना
हंसकर मर जाऊँगा एक दिन
***
नहीं जो लोग मेरी जिंदगी में आए थे
उनका कोई कसूर नहीं था
कई बार मेरे बर्ताव भी गलत थे
***
किसी के दूर जाने से इंसान
जितना अंदर से टूट जाता है ना
उतना ही खुद को और
दुनिया को समझ पाता है
***
बदलते मिजाज़ बदलते लहज़े,
वक्त के साथी बातों के अपने,
लिहाज़ की कमी रिवाज़ के मारे,
हालात के साथी हालात के अपने,
डरे बिचारे सहमे-सहमे,
झूठे दिखावे, झूठे बहाने,
झूठे वादे, झूठे सपने,
***
जो पूरी दुनिया से जीत जाते है....
वो अक्सर क़िस्मत से हार जाते है!
***
अपनों की सूरत उतरते देखा है
बहुत गहरे थे रिश्ते
पल भर में बदलते देखा है
पहले हां में हां मिलाने वाले
फिर बातों से मुकरते देखा है
उम्र कुछ कम थी कुछ ज्यादा भी थी
देखा तो बस देखा सिर्फ़
क़द ही ऊँचा देखा है
***
लोगों के शब्दों ने और समझ ने
हमें नाराज़ कर दिया
वरना गलत और बुरे हम
बिल्कुल भी नहीं थे
***
किसी को तकलीफ़ देना
आदत नहीं हमारी
कुछ वक्त के लिए किसी का
रूठ जाना बर्दाश्त ना हुआ
***
ऐसा ही हूं, सबके साथ भी हूं,
अकेला भी हूं,
***
जब क़िस्मत खराब हो
तो वक्त की क्या बात है
जब वक्त खराब हो
तो इंसान की क्या औकात है
आजकल मनाने का नहीं, रूठने का दौर है,
निभाता कौन है, रिश्ता तोड़ने का दौर है,
***
सब कुछ समझता हूं
मै किसी से शिकवा नहीं करता
सब को समझता हूं
किसी को रुसवा नहीं करता
***
वक़्त के साथ इंसान के हालात
बदल जाते हैं लेकिन
याद रह जाता है कि कौन
किस तरह से पेश आया था
***
जिस इंसान का हृदय प्रेम से भरा हो
जो सबसे प्रेम करता हो
उसे ठोकर और नफरत के सिवा
कुछ भी नहीं मिलता
***
मेरा सफ़र कांटों का है, मै किसी के साथ
नहीं,
दिल में अंगार है, किसी से नाराज़ नहीं,
***
दिन कुछ उखड़ा-उखड़ा सा लगता है
कोई बात अच्छी नहीं लगती
रोशनी से दिक्कत है
कोई आवाज़ अच्छी नहीं लगती
नमक छिड़का है हर किसी ने
कोई सूरत अच्छी नहीं लगती
दिल ने दिल्लगी की वक्त ने मज़ाक
जिदंगी अच्छी नहीं लगती
किसी से जुदा होने का गम
मौत अच्छी नहीं लगती
यूं ही लगी है आग धुआं उठा है
छिपी है सूरज की किरणे
और ये बरसात अच्छी नहीं लगती
***
जिसने माफ़ी ना मांगी हमने तो
उनको भी माफ़ कर दिया
कोई घोर गलती तो नहीं थी
और माफ करने वालों ने हमे
बेझिझक माफ़ कर दिया
***
दर्द भी कोई हमारा - तुम्हारा नहीं होता
टूटा मन कोई सवाल भी हमारा नही होता
गम में मदिरा भी साथ छोड़ देती है
कोई सनम कोई यारा नहीं होता
नया पुराना और पुराना बेगाना हो जाता है
रूठा टूटा अपना सपना हो जाता है
कौन किसे चाहे यहाँ
अँधेरे में नयन का भी सहरा नहीं होता
उडते होश तनहा कोई
खयाल-ए-ज़ेहन भी हमारा नहीं होता
दिन-ब-दिन ढलती शाम
डूबती नैया का किनारा नहीं होता
***
शिकायतें मर जाती है इस दिल में
अपनी गलती भी कबूल करता हूँ
अपनों से प्रेम बहुत है
उनकी गलतियां भी भूल जाता हूँ
***
बुलाने पर आ जाउंगा
किसी महफ़िल में
पर दोस्त कितनी देर रुकुंगा
बता नहीं सकता
***
बदला नहीं में,
बस नाराज हूँ अपनों से
***
चाहता हूँ कि कुछ लोग मुझे याद ही ना करें
याद आउं तो बात करेंगे
चाहता हूँ कि कुछ लोग मुझसे बात ही ना करें
बात हो तो याद आयेंगे
***
ये आजकल की रिश्तेदारी है
यहां सौदेबाजी होती है
आप इतना निभाओ
तो हम इतना निभाते है
***
ना तो खुशी कोई
ना है कोई गम अब
थोडा सा बचा है प्यार
वो खुद के लिए अब
***
कभी वादा निभाने चले जाओ
कभी उम्मीद जगाने चले जाओ
भूखों की भीड़ है महंगे शहर में
कभी हिम्मत देने चले आओ
नफ़रत सस्ती है दिल के बाजार में
कभी मोहब्बत देने चले जाओ
कुछ ला ना सको तो क्या
कभी खाली हाथ मिलने चले आओ
शोर में सुनाई नहीं देती आवाज़
कभी बात करने चले आओ
***
भर जाता है पेट भी कभी-कभी
दिल टूट के तार तार हो जाने से
***
मै किसे नहीं समझता
जिसे भी समझता हूँ आजकल
उससे दूर रहता हूँ
****
सबके साथ रहकर देख लो
खुद के लिए थोड़ा वक्त ज़रूरी लगता है
***
आग लगे ऐसी जिंदगी को सारी खुशियां जली दुआ देने वालों के भी दिल छोटे थे ना जानें किसकी बद्दुआ लगी
भूल जाऊं तो भूख नहीं,
मन में आया
तो कुछ नहीं खाया।
***
मुझे जब भी किसी ने समझा
गलत समझा
जिसने भी समझा
अधूरा समझा
***
दिल से लगा कर चला जाऊंगा
दिल में बसा कर चला जाऊंगा
तुम जीत जाओ
मै हारकर चला जाऊंगा
***
रात में सुबह के इंतज़ार ने सताया
दिन में रात के इंतज़ार ने सताया
खुशी के इंतजार में रहते है सब
किसी को दर्द के इंतज़ार ने सताया
कल क्या होने वाला है पता था
इस कल को उस कल के इंतज़ार ने सताया
***
ये कलयुग है यहां आप
जिसको जितना अपना मानोगे
उतना ही वो आपको
गैर होने का अहसास दिलाता रहेगा
***
एक बार यक़ीन तो हमे अपने
क़ातिल पर भी आ जाए
ये क़िस्मत कुछ ठीक नहीं लगती
***
तेवर तो हममें भी है
पर दिल दुखाने वाली बात
किया नहीं करते
***
निकला था खुद की आँख पोंछने
तो खुद ही ख़्वाह-मख़ाह गुनहगार निकला
यहाँ वहाँ देखा तो हर कोई ज़ख्मी निकला
***
यहाँ कोई किसी पर भरोसा नहीं करता
यहाँ कोई किसी की मदत नहीं करता
सब अपने आप के लिए जीते हैं
कोई किसी के लिए नही मरता
***
कुछ भुला दिया जाएगा
कुछ छीन लिया जाएगा
इंसान भी मिट्टी का
एक दीन मिट्टी में मिल जाएगा
***
कोई किसी के पास आता है
कोई किसी से दूर जाता है
ऐसा ही होता है
कोई किसी से रूठ जाता
कोई किसी का दिल तोड देता है
किसी का दिल टूट जाता है
ऐसा ही होता है
कोई किसी को नाराज़
कर देता है
कोई नाराज हो जाता है
***
तुम कुछ ऐसा करने की कोशिश मत करना
कुछ ऐसा कहने की कोशिश मत करना
जान जा सकती है मैरी तुम मुझे आज़माने की
कोशिश मत करना
***
कहाँ मिलोगे हमे हम आपनी मर्जी से
मिलने आते है
महफिलों में आना-जाना कम रहता है
खुशियों में अक्सर नज़र नहीं आते
***
सब कुछ भुला देती है, माना कि
रुला देती है, मौत को भी बुरा कैसे कहूँ,
चैन की नींद सुला देती है!
***
हमने भी कुछ लोगों को अपना
ख़ास माना था
पर उन सबने दिमाग़ से खेला
***
तन्हाई अच्छी है झूठ की हँसी से ज्यादा
ना चाहकर भी किसी से बात करने से ज्यादा
***
हां तो हा, नहीं तो नही, मै नही
तो तुम ही सही,
जी हां बिलकुल ठीक, चलता हूं,
बात करने का मन नहीं,
***
जब भी मै कुछ अच्छा करने जाता हूँ
मुझसे बुरा हो ही जाता है
***
मिलते भी होंगे यहाँ किसी को हमदर्द
मेरे जख्मों पर तो सबने नमक ही छिडका है
***
कुछ लोगों को मैं इसलिए भी
अच्छा नहीं लगा
क्योकि मै नहीं मेरा वक्त खराब था
***
हम दूर से ही खामोश भले
लोग मिलते भी है तो
जबान से ज़हर उगलते है
***
अब उम्र बढ़ गई है ना हमारी
वो बचपन की बात अलग थी
तब चोट कम होती थी पर
अपनों के सामने रोना आता था
***
अब तो यक़ीन पर भी यक़ीन हमारा
उठ सा गया है
यक़ीन ही नहीं होता कि कोई
सचमुच हमे अपना समझता है
***
अपनों में छुपे हुए दुश्मन से ज्यादा अच्छा
तो एक दुश्मन ही अच्छा
***
देखा नहीं जाता जो आज कह देता हूँ
रोज अपनों की सूरत में गैरो को देखता
***
हम तो अपनी आदतों के बर्बाद है
अब पीछा आप ही हमारा छोड़ दो
***
आपके कुछ अपने ही नहीं चाहते
आप आगे बढ़ो
कुछ अच्छा हो आपके साथ
***
भुला दो ऐसी यादें नहीं होती
यादों को मौत नहीं होती
***
कोई कहता है कि मैं सबसे दूर चला जाता हूँ
सच है क्योंकि सब मुझसे दूर चले जाते है
***
वो सुनहरे दिन गए जब पड़ोसी भी
अपनों की तरह रहा करते थे
आज अपने भी गैरों की तरह पेश आते है
***
कोई सलाह हो तो दो दिल बदल दूँ
कोई दवा हो तो दो मै खुद को बदल दूँ
***
हमे मालूम है दुनिया वालों की हक़ीक़त
इसलिए खुद ही खुद को अपना
सलाहगार बना दिया
***
किसी ने तो याद किया मुझे
शायद मतलब से...
***
कितने झूठे है हम
कोई पूछता है तो कह देते है
कि मै ठीक हूं
***
दिल ने बहुत चाहा
कि आज किसी से बात करूं
पर कोई ऐसा था ही नहीं
जिससे बात करता
***
आजकल मेरे हालात ठीक नहीं लगते
लोगों के ख़यालात ठीक नहीं लगते
मै अपना मान लूं किसी को
पर ये जज़्बात ठीक नहीं लगते
***
रिश्तों के साथ बिताए हुए पल
दोबारा लौटकर नहीं आते
अपनों का साथ कम होता है और
यादें लंबी
***
पता नही क्या टूटा है
सपने टूटे है की दिल टूटा है
किसी से हम रूठे है
कि हमसे कोई रूठा है
***
खुश नसीब है वो लोग जिन्हें
ईमानदार लोग मिलते हैं
वरना यहां तो पूरी दुनियां ही बेईमान है
***
बार बार मेरे दिल को वो शब्द चुभते है
दुनिया में सबसे ज्यादा मैने जिसे माना
उसी ने मुझे बुरा कहा
***
अपनी चीजें और दिल
किसी को दो तो खराब हो जाते है
***
कभी कभी समझ में नहीं आता
हँसना है की रोना है
इस ज़िंदगी में कई किरदार निभाने पड़ते हैं
***
मैं बार-बार जोड़ने की कोशिश करता रहा
पर दिल के टुकड़े टुकड़े हो गए थे
***
आजकल दिल नहीं टूटता
ख्वाहिशों के टूटने से
पिछली बार बहुत तड़पा था
लगता है मर गया
***
कुछ अच्छा हो न हो जिंदगी में
पर कोई न कोई मेरा दिल तोड़ने जरुर आता है
***
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है
हाँ शराबी भी हूँ,
मयखाने में पीने आया हूँ,
बूरा ना समझो,
जख्मी हूँ, जख्म सीने आया हूँ,
***
कुछ गलत कहा हो तो माफ कर देना दोस्तों
मै नशे में था
***
कही खो जाता हूँ
खुद में खुद को खो देता हूँ
बुरी बात है कि मै शराब पीता हूँ
***
आज बारिश है...
दिल की तनहाई है...
हाथो में शराब की बोतल...
और ठहरी साकी भी हैं...
बस अब ये वाली बिजली गीरनी बाकी है...
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है
मुझे अपना कहने वाले बहुत है
'सिर्फ अपना कहने वाले बहुत है
***
मुझे बहुत कम लोगों ने समझा है
जब-जब मैं किसी के लिए दुश्वार बन गया
तब-तब सब ने अपनी-अपनी राय बना ली
***
मुझे रुलाकर वो खुद
भी तो रोए होंगे
हे भगवान मुझे फिर से
माफ़ कर देना
***
सब बदल जाते है,
कोई वक्त से बदल जाते है,
कोई बदलने वालों से बदल जाते है,
***
मेरी तो नाराज़गी में भी देखो
कितनी सच्चाई है
रूठ कर चला जाऊं दूर
तो कभी लौटकर ना आऊं
7. कुछ लोग | …लोगों की गलतियां | अच्छे और बुरे लोग [ Some People ] -
कोई किसी से परेशान है
कोई अपने आप से परेशान है
क्या पता किसे किस बात का बुरा लग जाए
क्या पता कौन किस बात से परेशान है
***
आप गलत रहो तो आप पर उंगलियां उठेगी
पर दोगले लोग रहते है यहां
आप सही रहो तब भी आप पर उंगलियां उठेगी
***
लोग ये नहीं देखते कि आपको क्या पसंद है
आप किस दौर से गुजर रहे है
जब आप उनके हिसाब से नहीं चलते
तो वो आपको दोष देते है
***
कभी कॉल की रिंग बजेगी
तो कभी दरवाजे की बेल
सुकून से सोने भी नहीं देते ये लोग
आ जाते है खून पीने
***
फर्श पर गिरा कांच का टुकड़ा
किसी को दिखा नहीं तो गलत नहीं
गलती तो वो लोग करते है
जो देखकर भी नहीं उठाते
***
कुछ लोग आपके जिंदगी में
आपका वक्त और दिमाग़
दोनो खराब करने के लिए आते हैं
***
कतरा-कतरा उठा लेते है अपना बना लेते है
अच्छी बात है कि लोग खुद के लिए जीते हैं
नया खरीदकर पुराना बेच देते है
नया खरीदकर पुराना दान कर देते है
अच्छी बात है कि अपना समझकर हक जाताते है
कैसी याद कैसी निशानी कैसी अमानत
काम ना आया पुराना कचरे में फेंक देते है
***
कुछ लोगों को अच्छा लगता है
दूसरों के निजी मामले में दखल देना
*
शायद कोई मिलने आया है
शायद किसी काम के बहाने आया है
शायद मिलने के बहाने काम लेकर आया है
शायद सिर्फ़ मिलने आया है
***
बहुत बड़ी भूख होती है कुछ लोगों की
इनकी ज़िंदगी में कुछ भी ठूस दो
नहीं मिटेगी
***
चुगली करना लोगों का मनपसंद काम है
चापलूसी करना लोगों को अच्छा लगता है
***
चेहरा देखते है, झांककर देखते है,
रंग देखते है, मुड़कर देखते है,
पसंद नहीं आता, पसंद करते है,
जेब देखते है, कपड़ा देखते है,
आईना कहां रखा है, यहां-वहां देखते है,
खुद का पता कहां है, पलटकर देखते है
खुद से फुर्सत कहां, कहां रहते है
***
जो लोग आलसी होते है
वो कामचोर होते है
वो ना अपने कर्म से ईमानदार होते है
ना किसी रिश्ते में
***
लोगों को खुद का पता नहीं
बस किसने किसको क्या कहा और क्यों कहा
कौन क्या कर रहा है और क्या है
यही जानने बैठे है
***
यहां कोई किसी का खास नहीं होता
लोगों पर एक छोटी सी मुसीबत भी आ जाती है
तो वो अपने चाहने वालों को भी
समझना छोड़ देते है
***
अच्छे लोग बेशर्म नहीं होते
बेशर्म लोग अच्छे नहीं होते
**”
मतलबी लोग ज़रा-ज़रा सी बात पर भी
जब खुद के बारे में सोचते है
तो दूसरों के बारे में ज़रा सा भी नहीं सोचते
***
किया किसी और ने नाम कोई और है
कामवाला तो कोई और और कोई कामचोर है
किया कराया किसी और का दिखाने वाला कोई और है
निशान किसी और के हाथ कोई और है
चोर पे चोर सारे चोर और चोरों का भी एक और चोर है
***
लोग अच्छा तो नहीं कहेंगे आपको
लेकिन बुरा साबित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते
***
देखा है लोगों को बहुत करीब से
जिनकी जेब भरी थी वो भी बहुत गरीब थे
***
यहाँ कौन गरीब कौन सरकार है
खून की कमी माँगने वाले हज़ार
***
अच्छे लोगों को बुरे लोग भी अच्छे लगने लगते है
बुरे लोगों को अच्छे लोग भी बुरे लगने लगते है
***
किसी पर हँसने से ज्यादा किसी को हँसाना
बहुत मुश्किल होता है
और ये काम महान लोग करते है
आम लोग नहीं
***
बहुत अजीब लोग है
किसी को समझने से पहले सलाह देना शुरू कर देते है
***
आप अपना भूल जाओ
यहाँ लोग दूसरों की चीजों पर अपना हक़ जमा लेते है
***
जो लोग शब्द नहीं समझते वो खमोशी क्या समझेंगे
जब ख़ामोशी नहीं तो दिल क्या समझेंगे
***
लोग अपने दुख पर रोते है
औरों के दुख पर हँसते है
अपना दुख लोगों के लिए दर्द होता है
औरों का दुख तमाशा होता है
***
दिल टूटता भी है तो पूरी तरह से टूटना चाहिए
ये थोडा-थोडा टूटने वाले लोग दिल तोड़ते फिरते है
***
याद तो लोग भगवान को भी करते है
दुख में
सुख में भूल जाते है
नाम लेते है डर से
और हँसकर भूल जाते है
***
कितना बोलते है ये लोग
कितने सवाल करते है
कहाँ से आए हो कहा जाओगे
क्यों कब कैसे मतलब ?
***
ये कलयुग है
यहां आप जिसको जितना अपना मानोगे
उतना ही वो आपको
गैर होने का अहसास दिलाता रहेगा
***
ज्यादा बात करने वाले कुछ लोग
समझते नहीं कि
सुनने वाला बात करना नहीं चाहता
***
कुछ लोगों के साथ कितना भी
अच्छा क्यों ना हो
उनको कचरे में रहने की
आदत होती है
***
अच्छे लोगों की एक पहचान,
अनजान लोगों के लिए भी वो
बहुत मदतगार होते है
***
लोगों के पास जब कुछ होता नहीं
बात करने के लिए
तो हम आपसी बातों को भी वो
दो चार लोगों के बीच जाहिर कर देते है
***
छोटी सोच, छोटी समझ,
छोटी बात, छोटी पसंद,
छोटा साथ, छोटे लोग,
***
कुछ लोग बाहर से भी काले और अंदर से भी काले होते है
***
हमने घर बनाया नई गाड़ी खरीदी
इतना-इतना कमाया
और कहने के लिए कुछ होता है इनके पास
तो गए थे घूमने यहां-वहां
ये चीज़ इतने रुपए की है
इतने-इतने दामों में ये सब खरीदा
हमने उनको वो दिया
उन्होंने हमको ये दिया
और कहने के लिए कुछ होता है इनके पास
तो कहेंगे किसने किसको क्या दिया
***
जो लोग सचमुच
दूसरों के लिए कुछ अच्छा करते है,
तो वो बोलकर नहीं दिखाते।
**”
यहां जिंदगी का भरोसा नहीं
लोग कल की बात करते है
यहां अब का पता नहीं
लोग आज़ की बात करते है
***
लोगों को दुख, दुख की बात पर नहीं
अपने Ego के कारण होता है
***
अच्छे लोगों के लिए
भगवान कुछ अच्छा रखता है
जो आप के लिए सही नहीं
वो ही आपसे दूर जाता है
***
अच्छे लोगों से हमेशा यह गलती होती है,
"वो सबको अच्छा समझते है,
और हमेशा मुसीबत मे पड जाते है।
***
जो दिल में नहीं वो बोल देते है
बात करने से पहले ही कह देते है
याद तो हम भी इनको किया करते है
लेकिन वो जता देते है
इनसे कहो कुछ ये कुछ और ही समझ लेते है
बातों का कुछ और ही मतलब निकालते है
ये लोग है लोग ऐसे ही होते है
***
लोग कुछ पाने के लिए कुछ भी खो सकते है
कुछ खोने के लिए कुछ भी पा सकते है
कुछ ना खोने के लिए कुछ भी खो सकते है
अपने मतलब के लिए कुछ भी कर सकते है
***
तबियत ठीक हो गई थी
मेहमान को आते देखा
तो और खराब हो गई
***
लोग अपना मुनाफा और घाटा देखते है
कोसी की मजबूरी और तक़लीफ़ नहीं
अपना-अपना देखते है
***
थोड़ी ज़मीन देकर लोग भरा आसमान छीन लेते है
थोड़ा छत देकर पूरी ज़मीन छीन लेते है
कुछ ना कुछ मांगने की आदत तो होती ही है
ये दूसरों से उम्मीद बहुत रखते है
अपना काम निपटाकर ये दूसरों का बिगाड़ देते है
छोटी सी मदत के बदले किसी को पूरा डकार लेते है
ये खाने के लिए जीते है पीने के लिए जीते है
भुक्कड़ लोग सिर्फ़ जीने के लिए जीते है
खुद को भला दिखाते है चालक दिखाते है
दिल के गरीब खुद को ही साफ़ दिखाते है
**”
लोगों को कुछ ना कुछ बोलने के लिए चाहिए
फिर दिनभर कचर-बचर चलता रहता है
***
सब बदल जाते है,
कोई वक्त से बदल जाते है,
कोई बदलने वालों से बदल जाते है,
***
आपका पेन छाता और जूता
कभी भी आपका नहीं रहता होगा
क्योंकि इसे मांगने वाले
ना खरीदते है ना लौटाते हैं
***
जीने के लिए लोग क्या क्या कर जाते है
चाहे लेनी पड़े किसी की जान
वो भी ले जाते है
***
गलती कबूल करने के लिए भी
जिगर का होना जरूरी होता है
अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए
दूसरों पर झूठा इल्जाम लगाते है लोग
***
कुछ बोलने और करने से पहले सोचा करो
क्योंकि जो आपके दिल में भी नहीं होता
वो लोगों के दिमाग़ में आता है
***
नहीं देता आपको कोई भी तकलीफ ...
आप ही उन लोगों के साथ रहते हो …
***
कुछ लोग हमारे लिए बिल्कुल नए होते है
पर जैसे बरसो पुराने अपने होते है
***
किसी को अपना कहना मुश्किल है
लोग पहेचान सिर्फ काम से काम तक रखते है।
**”
कुछ लोगों से शिकायत नहीं करते
क्योंकि वो शिकायत करने के भी
लायक नहीं होते
**”
वो बड़े लोग हैं
जब चाहो कुछ भी बोल सकते है
***
उन लोगों को तकलीफ बहूत होती है
जिन्हें दूसरों को तकलीफ देना सही नही लगता
***
आज लोगों की पसंद भी बदलती है
और प्रेम भी
***
सुनने वाले तक पहुँच सकें
आवाज़ उतनी ही ज़रूरी है
***
ये पत्नी और बच्चों से
कुछ ज्यादा ही प्रेम करने वाले लोग
शाम को कह देते है
कि मैने खाना खा लिया है तुम सब खा लो
**”
जितना हो सके उतना दूर ही रहो
उन लोगों से जो लोग आप में Profit देखते है
***
हर बार जवाब देना जरूरी नहीं होता
लोग बदतमीज़ समझते हैं
हर बार ख़ामोश रहना भी ठीक नहीं
लोग कमज़ोर समझते है
***
धोखेबाज लोगों से बचकर रहना
ये पहले झूठी प्रशंसा से दिल जीत लेते है
-parshu…
प्रत्येक श्रेणी पर लिखी गई अलग-अलग पुस्तकें-
Ebook:
0 Comments